Apple WatchOS 10 के New Feature क्या है?

What is new feature in Apple watch os 10 on shehindi

Praveen Kalyan


Apple ने Apple watch के इतिहास में Apple वॉच के लिए सबसे बड़ा अपडेट जारी किया है।


Redesigned किए गए  Apps, एक नया Smart Stack, अतिरिक्त Watch Faces, नई साइकिल चलाना और  Mental Health का support करने के लिए उपकरण प्रदान करना 

इस Article में मैंने Apple की नई घडी Watchos 10 के नए Feature को बताने की पूरी कोशिश की है आशा है आपको ये आर्टिकल पसंद आएगा। अभी 5 जून को, Apple की WWDC (Worldwide Developers Conference) हुई। यह उनका वार्षिक सम्मेलन है जो हर साल जून में होता है।
यह डेवलपर्स (Developers) पर केंद्रित है लेकिन वास्तव में सामान्य होने वाली सभी नई सुविधाओं की तस्वीर बताता है

Apple की खोज जारी है। Apple (एप्पल) कंपनी ने WWDC 2023 में जो अभी 5 जून को हुआ है इसमें WatchOS के नए version WatchOS 10 की घोषणा की. इस नए Software में Apple वॉच में आपको कई Upgrades के साथ नए Features मिलेंगे।

WatchOS 10

Apple company के अनुसार इसमें एक नया Smart Widgets System है और redesigned Apps है जो Time to time सुचना आपको दिखायेगा। Smart Stack की वजह से user को जो information चाहिए उसे तेजी से access कर पाएंगे। जो लोग साइकिल चलाने के शौकीन है उनके लिए बिजली मीटर, power meter, workout view और Bluetooth connectivity आते हैं,

Watch OS new version feature

Apple के अनुसार, Activity और Fitness की Application की मदद से जो Daily Activity को Track करने का Process है वो आसान हो जायेगा।
जब आप साइकिलिंग कर रहे होते है उस समय Watch OS 10 अपने आप आपको Allow करेगा की आप Cycling Accessories से connect कर पाए।

WatchOS 10 ये भी बतायेगा की अपने दिन की रौशनी में कितना समय व्यतीत किया। WatchOS 10 यूजर की Mental Health को Support करता है Mindfulness Apps की मदद से। NameDrop नया Feature है जो की मदद करता है की Contact Information को Share कर पाए।

WatchOS 10 कब आएगा?

Apple ने 5 जून, 2023 को WWDC में iOS 17, iPadOS 17  और macOS Sonoma के साथ watchOS 10 की घोषणा की। WatchOS 10 वर्तमान में developer beta (बीटा) में है, लेकिन जुलाई में एक सार्वजनिक बीटा आने की उम्मीद है। तब आप इसका test कर सकेंगे।

WatchOS 10 का production version सितंबर 2023 में download के लिए उपलब्ध होगा।

WatchOS 10 में नया क्या है?

what is new Watch os 10 Feature shehindi

watchOS 10 में सबसे बड़ा बदलाव Smart Stack है, जो Apple के Watch users को अपनी Smartwatch के साथ interact करने का एक नया तरीका देता है। लेकिन इसमें कई अन्य features भी शामिल हैं, खासकर जब स्वास्थ्य और फिटनेस की बात आती है।

WatchOS के Top Features

What is new feature in apple watch os 10

हमने WatchOS. के Next Version में आने वाली कुछ Top Feature सुविधाओं को पास किया है। कुछ देखते है

Smart Stack

Smart Stack आपकी घड़ी को नेविगेट करने का एक नया तरीका है. WatchOS 10 में Smart Stack के साथ इसे अगले Level पर ले जाया गया है। iOS में इसी नाम से एक feature है और उसी के नाम के जैसे।
Smart Stack Widget का एक समूह है जो आपके वॉच फेस और साइकिल पर स्वचालित रूप से दिखाई देता है।
उदाहरण के लिए जैसे मौसम widget आपके दिन का पूर्वानुमान दिखा सकता है और जब आप कभी बस से यात्रा कर रहे हों तो wallet widget आपका बोर्डिंग पास दिखा सकता है।

New Watch Faces

watchOS 10 ने 2 नए Watch Face को introduce किया जिनमे  Palette और Snoopy

Palette

देखने में बहुत सुन्दर है। और आप इसे edit करते है तो आपकी Apple watch के लिए आप अलग – अलग color palette को choose कर सकते है।  Palette जो की Time को अलग – अलग color में दिखता है. जैसे-जैसे समय बदलता है, घडी पर रंग भी बदलते हैं।

Snoopy

इसमें भी काफी सारे color है जो color आपको पसंद है उसे select कीजिये।  इसमें अलग – अलग color को Change कर सकते है. इसमें बहुत सारे Animation है जो Time – Time पर बदलते रहते है

Cycling

Cycling exercise new feature in Apple watch os 10

आप में से बहुत सारे लोग साइकिल चलाने या साइकिल से Exercise करते होंगे उनके लिए ये Apple की घडिया बहुत ही फायदेमंद होंगी। Apple Watch साइकिल चलाने वालो के लिए एक बेहतरीन Device है, जिसमें automatic workout, रिमाइंडर(reminder) है और E – Biking के लिए calorimetry और fall detection सहित कई सुविधाएँ हैं।

आप अगर साइकिल से Exercise नहीं करते तो आज ही चालू कीजिये , ये Exercise सबसे अच्छी Exercise में है।

Hiking Update

Apple की घडी WatchOS 10 में Time in Daylight नाम का एक feature है जो कि ये बताता है की आप कितना समय बाहर बिताते हैं।

आप न केवल अपने iPhone या iPad पर अपना डेटा देख सकते हैं, बल्कि आप यह भी ट्रैक कर सकते हैं कि आपके बच्चे कितना समय बाहर बिताते हैं। यदि आपके बच्चों के पास Apple घड़ियाँ हैं,

Apple Watch का Mindfulness App
Apple Watch का Mindfulness एप बहुत ही कमाल का है। यह आपको दिन में दो बार ब्रिदिंग एक्सरसाइज के बारे में रिमाइंडर देता है और एक्सरसाइज करने पर शानदार एनिमेशन भी दिखाता है। इस App से ही आप रिलैक्स होने वाले podcast और restful podcast को प्ले कर सकते हैं। इसमें सिरी (Siri) की शॉर्टकट है।

Software और Design Updates

Apple वॉच सबसे लोकप्रिय घडियो में से और आसानी से नेविगेट करने लायक Smartwatch में से एक है।

Apple की Watch OS 10 में चीजें थोड़ी बेहतर हो रही हैं क्योंकि आप Smart Stack पर अपने सभी widgets के माध्यम से फ़्लिप कर सकते हैं। इसमें स्क्रॉल करने के लिए बस डिजिटल क्राउन को घुमाएं।

Applications logo in App drawer on Watch os 10

अब आपको Control Center Open करना है तो आपको Side Button दबाना है इससे आपका Control Center Open हो जायेगा। आप किसी भी Application में हो आपको Side Button दबाना है और आपका Control Center Open हो जायेगा। यहां से आप सारी Information देख सकते हो।

App drawer – डिजिटल क्राउन को दबाने पर App drawer आएगा , यहाँ पर Apps के लोगो नजर आएंगे। यहां 2 View नजर आएंगे – Grid और List

क्या मेरी Apple की घडी watchOS 10 चला सकती है?

Apple हमेशा अपने मजबूत software support के लिए जाना जाता है, लेकिन सभी Apple घड़ियाँ watchOS 10 में अपग्रेड नहीं कर सकती हैं। watchOS 10 में अपग्रेड करने के लिए Apple वॉच को iPhone XS, XR या नए जो iOS 17 चला रहा है, के साथ Pair होना आवश्यक है। यहाँ models की पूरी list है:

Apple Watch Series 4
Apple Watch Series 5
Apple Watch Series 6
Apple Watch Series 7
Apple Watch Series 8
Apple Watch Ultra

WatchOS 10 में आने वाले अन्य फीचर

इन  Feature के अलावा, Watch OS 10 में अन्य नए बदलाव आ रहे हैं, और ये  List है:

 आप Side वाले Button को दबाकर Control Center तक पहुंच सकेंगे।

Apple की ये घड़ियाँ अधिक Bluetooth-enabled health के उपकरण से जुड़ सकती हैं।

Apple की WatchOS 10 में Group FaceTime audio आ रहा है।

Apple की WatchOS 10 आप जो समय बाहर सूरज जी धुप में बिताते है उस Time को Track करता है।

• Namedrop – ये iOS 17 में आने वाला contact-sharing feature Namedrop भी एप्पल Watch OS 10 में आ रहा है। NameDrop ये नया Feature है जो की मदद करता है की Contact Information को Share कर पाए।

Final Words

ये Watch OS 10 के New Feature. इसमें App के Logo पहले से ज्यादा बड़े नजर आएंगे App drawer में। ये Apple की बहुत ही अच्छी घडी है। आपको Try करना चाहिए।

आपके लिए

•  INDIA के BEST BLOGGER व उनके Blogs [2023] 

•  GUEST POSTING क्या है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *